डेनमार्क मास्टर्स में उप विजेता रही अश्विनी-सिक्की की जोड़ी

एसबियर्ग। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला युगल जोड़ी डेनमार्क मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में अमेली मैगलुंड और फ्रेया रावन की स्थानीय जोड़ी से हार गयी।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने डेनमार्क की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ पहला गेम जीता लेकिन लगभग एक घंटे तक चले इस मैच में आखिर में उन्हें 21-15 19-21 14-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से हार गये जबकि उनके बड़े भाई चिराग सेन और शुभंकर डे क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाये।

महिला एकल में आकर्षि कश्यप ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें सेमीफाइनल में डेनमार्क की चौथी वरीयता प्राप्त जूली डावल जकोबसेन से हार झेलनी पड़ी।

हम कांस्य से चूक गए, लेकिन हमने दिल जीत लिया: महिला हॉकी टीम कोच

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की सहायक कोच अंकिता बी.एस. ने कहा है कि ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन से पता चलता है कि हॉकी अभी भी जिंदा है और आगे बढ़ रहा है।

जहां पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, वहीं महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में ग्रेट ब्रिटेन से हार गई।

अंकिता ने रविवार रात बताया, अब हर कोई हॉकी के बारे में बात कर रहा है। भारत में, बात केवल क्रिकेट की होती है लेकिन इस आयोजन के बाद, हर घर हॉकी के बारे में बात कर रहा है। हॉकी खिलाड़ी होने के नाते, मैं कह सकती हूं कि महिला टीम के शानदार प्रदर्शन ने दुनिया को दिखाया है कि हॉकी अभी भी जीवित है। हमने भले ही पदक नहीं जीता हो, लेकिन निश्चित रूप से हमने दिल जीत लिया है।

लंबी दूरी की धावक से हॉकी खिलाड़ी और कोच बनी अंकिता कर्नाटक की रहने वाली हैं। वह 4 जनवरी, 2020 को राष्ट्रीय टीम की कोच बनीं। वह तब से महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के साथ काम कर रही हैं।

अंकिता ने कहा, मेरे माता-पिता सुरेश बीए, धर्मावती ने पांच साल की उम्र में एक एथलीट के रूप में मेरे सपनों को प्रोत्साहित किया। अब, मुझे पति होन्नमपदी सुरेश कुशलप्पा का समर्थन प्राप्त है। लड़कियों के लिए बाधाओं से लड़ने और हासिल करने का समय आ गया है। यह माता-पिता और पतियों का कर्तव्य है कि वे उनका समर्थन करें।

Check Also

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 : दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह प्रमुख कप्तानों में शामिल

नई दिल्ली । लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) का 2024 संस्करण भारत और दुनिया भर के …