देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और देश के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने की कामना की। महाशिवरात्रि भगवान शिव के सम्मान में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …