दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला मुख्यमंत्री देखने को मिल सकती है। सूत्रों ने इस बात के संकेत दिए है। पार्टी ने 70 में से 48 सीटें हासिल कर आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया है। फिलहाल शीर्ष पद को लेकर चर्चा और अटकलों का दौर जारी है। सूत्रों ये भी बता रहे हैं कि अगला मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित विधायकों में से ही चुना जाएगा। सूत्रों ने बताया कि एक महिला विधायक मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में उभर सकती है।
भगवा पार्टी कम प्रतिनिधित्व वाली पृष्ठभूमि से एक उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने पर भी विचार कर रही है, साथ ही कहा कि नए मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलितों का मजबूत प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है। भाजपा के विजयी उम्मीदवारों में से चार महिला विधायकों ने महत्वपूर्ण अंतर से अपनी सीटें सुरक्षित कीं। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में 68,200 वोटों से जीत हासिल की, उन्होंने AAP की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के अंतर से हराया।
ग्रेटर कैलाश में शिखा रॉय 49,594 वोट पाकर विजयी रहीं और उन्होंने आप के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज को 3,188 वोटों के अंतर से हराया। पूनम शर्मा ने वज़ीरपुर सीट हासिल की, उन्हें 54,721 वोट मिले और उन्होंने AAP के राजेश गुप्ता को 11,425 वोटों से हराया। नजफगढ़ सीट पर नीलम पहलवान ने 1,01,708 वोटों हासिल की। उन्होंने AAP के तरूण कुमार को 29,009 वोटों से हराया।
The Blat Hindi News & Information Website