भाजपा की सफलता का श्रेय प्रचार गीतों को भी जाता है: पार्टी नेता

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता का श्रेय जिन विभिन्न कारकों को जाता है, उनमें इसके लोकप्रिय प्रचार गीत भी शामिल हैं। इसमें से दो गीत पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने गाए हैं। उनके अलावा अमित ढुल और आजमगढ़ के पूर्व सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी इन गीतों को अपनी आवाज दी है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने पांच फरवरी को हुए चुनावों के लिए एक महीने तक चले अपने प्रचार अभियान के दौरान चारों गीतों का खूब इस्तेमाल किया। पार्टी नेता नील कांत बख्शी ने कहा कि तिवारी द्वारा गाया गया गीत ‘‘बहाने नहीं बदलाव चाहिए’’ अभियान का सबसे लोकप्रिय गीत बन गया।

उन्होंने कहा कि यह गीत राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) की विफलताओं पर भाजपा के राजनीतिक हमलों का अभिन्न अंग बन गया।

Check Also

CM रेखा गुप्ता ने 700 करोड़ की योजना का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) में 700 करोड़ रुपये की …

11:13