महिला सम्मान योजना’ को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन

नई दिल्ली । दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के पदधिकारियों ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) की ‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।पुलिस के अनुसार फिरोजशाह रोड पर स्थित केजरीवाल के आवास की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बेरीकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं मानने पर 30 महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा मिश्रा पांडे, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष ऋचा मिश्रा पांडे ने कहा कि फर्जी तरीके से मतदाताओं का ध्यान खींचने के लिए अरविंद केजरीवाल एक फर्जी योजना चला रहे है। उसमें कहा गया है कि दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये देंगे।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि यह वही अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में एक हजार रुपये देने का वादा किया था लेकिन आज तक वहां की महिलाओं को कुछ नहीं मिला। इसलिए आज हम लोग केजरीवाल से यह सवाल पूछ रहे है। उन्होंने झूठ बोला है। फर्जी तरीके से महिलाओं का वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोग लीगल एक्शन भी इस पर लेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में पेश किया फीस नियंत्रण विधेयक, AAP ने लगाया ये आरोप

निजी स्कूलों में फीस को विनियमित करने वाले अपने विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए, दिल्ली …