Kanpur, ब्यूरो। बरसात के बाद गर्मी फिर उमस से भरा दिन लोगों की रातों की नीद उड़ाए हुए है। जहां उमस से लोग बेहाल हो रहें है वहीं शहर के क्षेत्रों में नगर निगम अपनी लापरवाही दिखाने से बाज नहीं आ रहा है। हाल ये है डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के लिए लोग रोज भारी संख्या में अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज करवा रहें है। लेकिन नगर निगम इस बरसात और उमस के दिनों में भी क्षेत्र में फॉगिंग और और नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नही करवा रहा है।
नालियों में कीड़े पड़ रहें है
शहर में काकादेव, सर्वोदय नगर, किदवई नगर, बर्रा, मसवानपुर, यशोदा नगर जैसे इलाकों में कानपुर नगर निगम की नज़र नही पड़ रहीं है। वहीं शहर में कही भी फॉगिंग नहीं की जा रहीं है। जिससे क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू चिकनगुनिया, जैसी बीमारी बढ़ रही है और लोगों को अपने चपेट में ले रही है।वहीं शहर के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चन्द्र शेखर सिंह से संपर्क किया गया लेकिन उसका फोन नही उठा।