कानपुर। भगवती धर्म काटे पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजक गिरजेश प्रताप सिंह ने समारोह में मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देशभक्ति का जज्बा प्रकट किया।
इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और नारों ने माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। वक्ताओं ने संविधान के महत्व और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने मिलकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान कार्यक्रम में चंद्रमणि चौबे,निरंकार पांडेय, अखिलेश शुक्ला, आयुष वर्मा, उमेश शुक्ला, अरुष त्रिपाठी,विशाल अवस्थी, अमित कनौजिया, रोहित प्रजापति, आशु, आदेश सिंह समेत कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।
The Blat Hindi News & Information Website