Kanpur, जसप्रीत सिंह वाधवा: कानपुर के शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में लगे विशाल तिरंगे का एक वीडियो बुधवार को तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में तिरंगे को फटा हुआ देखा जा सकता है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।
रोजाना पार्क में घूमने आने वाले लोगों की नजर जब तिरंगे की इस हालत पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। किसी ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। वीडियो वायरल होते ही यह मामला चर्चाओं में आ गया और लोगों ने तिरंगे के प्रति लापरवाही बरतने पर आक्रोश व्यक्त किया।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया और कानपुर नगर निगम को जल्द तिरंगे को बदलने को कहा। जिसके बाद नगर निगम ने तिरंगे को बदलने को कहा है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सार्वजनिक स्थलों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज की अनदेखी की गई हो। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें तिरंगे की उचित देखभाल न होने के कारण लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय ध्वज का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
क्या कहा जिम्मेदारों ने।
-सेंट्रल पार्क स्मार्ट सिटी के अंतर्गत नहीं आता है यह जोन दो के क्षेत्र में आता है – ऋषभ वर्मा, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इंजीनियर
– मामले की जानकारी हुई है तिरंगे को सा सम्मान हटवाया जा रहा है।- दिवाकर भास्कर,जोनल अभियंता जोन 2
The Blat Hindi News & Information Website