लाइफस्टाइल :WalkMistakes वाॅक करते समय आप भी तो नहीं करते ये गलतियां

                                                                                                                   THE BLAT NEWS:
स्वस्थ रहने के लिए शरीर को सक्रिय रखना चहिए। अध्ययन के मुताबिक प्रतिदिन व्यक्ति को 30-40 मिनट पैदल चलना चाहिए। कुछ कदमों का सफर सेहत के लिए लाभकारी होता है और कई रोगों से बचाव करता है। स्वस्थ रहने के लिए लोग माॅर्निंग वाॅक पर जाते हैं। शाम को कुछ वक्त टहलते हैं। लोगों को लगता है कि सिर्फ पैदल चलने से उनकी सेहत दुरुस्त रहती है, हालांकि वाॅक करने का एक सही तरीका होता है। अगर आप गलत तरीके से वाॅक करते हैं या पैदल चलने में कुछ गलतियां करते हैं, तो इसका शरीर पर असर पर गलत ही होता है। अगर आप सुबह या शाम में वाॅक करते हैं, तो सबसे पहले जान लें कि पैदल चलने का सही तरीका क्या है? 
अगर आप प्रतिदिन 30 से 40 मिनट वॉक करते हैं आपकी रफ्तार 6.5 किमी प्रति घंटे की गति होनी चाहिए। अपने शरीर के मुताबिक सामान्य गति में चल सकते हैं। अगर वजन कम करने के उद्देश्य से वॉक कर रहे हैं तो फास्ट वाॅक की आदत बनाएं।
पैदल चलने का सही तरीका
टहलते समय अक्सर लोग बिना जानें हाथों की मुट्ठी कस लेते हैं। वॉक करते समय मुट्ठी बंद करना गलत असर कर सकता है। इससे शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। मुट्ठी बंद करके चलने से शरीर पर दबाव बनता है और बाहों, कंधे व गर्दन पर असर होता है। इस कारण ब्लड प्रेशर भी प्रभावित हो सकता है। उंगलियों में सूजन और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए पैदल चलते समय मुट्ठी न बंद करें।
पैदल चलने का सही तरीका
  • वॉक करते समय हाथों का पाश्चर सही होना चाहिए। मुट्ठी को खोलकर टहलें।
  • दोनों उंगलियों को थोड़ा अंदर की ओर हल्का मोड़कर पहली उंगली के ऊपर अंगूठे को आराम देते हुए वॉक करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
  • छाती को सीधा रखते हुए कंधों को नीचे और पीछे की ओर रखकर पैदल चलें।
  • पैदल चलते समय हाथों की कोहनी को लगभग 90 डिग्री पर झुका कर रखें।

Check Also

मोबाइल पर लगातार घंटों बात करना पड़ सकता है भारी…..

मुरादाबाद। मोबाइल पर लगातार घंटों बात करना भारी पड़ सकता है। मोबाइल फोन पर लगातार …