राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की गिरफ्तारी और किसानों की हत्या के विरोध सपाईयों का प्रदर्शन

अलीगढ़। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में तहसीलदार इगलास सौरव यादव को ज्ञापन दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और किसानों की हत्या के विरोध में तहसील इगलास का घेराव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। सपा कार्यकर्ताआंे को दोपहर में पुलिस अभिरक्षा में उन्हें ज्ञापन देने के लिए तहसील इगलास ले जाया गया। जहां पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ हाथरस मार्ग को लगभग 10 मिनट तक जाम कर दिया। वहीं, योगी और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध रखी थी, कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस गूंगी बहरी सरकार को अब दिखाई भी नहीं दे रहा है। कार्यकर्ता किसानों की हत्या और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार किए जाने से बेहद आक्रोशित थे।

अर्जुन ठाकुर ने कहा यह सरकार अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रही है, पिछले आठ से अधिक महीने से किसान कृषि बिलो का विरोध कर रहे हैं, लेकिन इस सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, सविता, अनिल चैधरी, चैधरी रोतान सिंह, डा. इशहाक अल्वी, डॉ. सत्य प्रकाश, प्रवीण चैधरी, अवधेश सारस्वत, देश दीपक, फौजी खान, कान्हा तोमर आदि मौजूद थे।

Check Also

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए निर्देश

कानपुर, ब्यूरो। आगामी लोकसभा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए  जनपद में जिलाधिकारी राकेश …