प्रयागराज: अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में प्रयागराज के अशित साईं प्रथम

द ब्लाट न्यूज़ प्रयाग संगीत समिति द्वारा आयोजित 61 वीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में प्रयागराज के कलाकार अशित साईं ने पहला स्थान प्राप्त प्रयागराज का पूरे भारत मे मान बढ़ाया है। अशित ने  गिटार विधा में भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 

 

संस्था के पदाधिकारियों ने शनिवार की शाम अशित को  पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूरे देश के अलग-अलग जिलों से आए 400 से अधिक लोगों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
अशित मुख्य न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी के हाथों सम्मानित हुए।
प्रयाग संगीत समिति द्वारा बीते 8 फरवरी को समिति के सभागार में संगीत की विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें अपने शहर के अलावा दर्जनभर अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। आपको बता दें अशित की उम्र 12 वर्ष है और इतनी कम आयु में अशित ने कई बुलंदियों को छुआ है।

Check Also

रामलला के दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे अयोध्या धाम 

प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण कार्यकर्ताओं में हुआ रोष  प्रयागराज :  भाजपा महानगर अध्यक्ष …