किसान अध्यादेश लाकर किसानों को गुलाम बनाने की साजिश कर रही भाजपा सरकार:-आशीष सिंह

हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक शाहाबाद की न्याय पंचायत खनिगवां और ग्राम वासित नगर में बैठक की गई।जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर चौतरफा मार पड़ रही है।किसानों की फसल की क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हो रही और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल पा रहा।पराली जलाने पर मुकदमें भी किसानों पर ही लिख रही सरकार।किसान अध्यादेश लाकर किसानों को गुलाम बनाने की साजिश कर रही भाजपा सरकार।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह ने कहा कि मोदी जी ने चुनावों में किसानों की आय दो गुना करने का वादा किया था जो अब जुमला निकला।भाजपा सरकार में आज किसानों को अपनी फसल तक औने पौने दामों में बेचनी पड़ रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि किसानों की हालत बदतर।भाजपा सरकार ने किसानों को झूठे सपने दिखाए।पूंजीपतियों मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों को धोखा दे रही सरकार।
कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष निकेश सिंह यादव ने कहा कि* भाजपा सरकार ने हर बार झूठ बोलकर हम किसानों को ठगा है।आवारा पशुओं की वजह से पहले ही फसलों का काफी नुकसान हुआ, फिर समय पर यूरिया न मिलने से फसल की पैदावार प्रभावित हुई।अब मंडियों और क्रय केंद्रों पर फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा।लागत मूल्य निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
बैठक को प्रमुख रूप से निकेश सिंह यादव,अमोल सिंह यादव, , अमोल सिंह यादव, मान सिंह, कालीचरण राजपूत, श्रीकृष्ण यादव, अनिल राजपूत ने भी सबोधित करते हुए भाजपा की किसान विरोधी नीतियों की निन्दा की गई।
इस अवसर पर ,श्रीकृष्ण यादव,खुशीराम राजपूत, लालराम, कप्तान यादव, गुरुबख्श कश्यप, रामवीर, संजीव, राम सिंह, अजीत, महेश्वर, सतेंद्र राजपूत, अशोक बाजपेयी, राम सिंह, संजीव कुमार, संघर्ष बाजपेयी, विमलेश यादव, नरवीर सिंह, सुरेश चंद्र राजपूत आदि कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।