डीएम एसपी ने शाहाबाद पिहानी का भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था का लिया जायजा
हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक) दिसम्बर 1992 में अयोध्या में घटित घटना के संदर्भ में सीबीआई कोर्ड द्वारा 30 सितम्बर 2020 को आने वाले निर्णय के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के साथ तहसील शाहाबाद एवं पिहानी का भ्रमण कर शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
शाहाबाद भ्रमण के दौरान शाहाबाद थाने पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी धर्म व जाति के लोग आपस में भाईचारे एवं सौह्ार्द के साथ रहे और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में अफवाह फैलाने वालो से सर्तक रहे तथा अपराधिक व आसामाजिक तत्वों के सम्बन्ध में तत्काल संबंधित थाने एवं उच्चाधिकारियों को सूचना दें। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रा अधिकारी एस0आर0 कुशवाहा तथा थाना प्रभारी महेश कुमार पाण्डेय को निर्देश दिये कि क्षेत्र में निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखें। इस अवसर पर तहसीलदार शाहाबाद अवधेश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम उपस्थित रहीं।