उत्तर प्रदेश में न्याय की ज़ुबान काट दी गयी है और महिला सुरक्षा का गला घोंट दिया गया है:- आशीष सिंह

हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक)उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा कांग्रेस कार्यालय से तिकोनिया पार्क महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में न्याय की ज़बान काट दी गयी है और महिला सुरक्षा का गला घोंट दिया गया है।सरकार के पास फूल बरसाने के लिए हेलीकॉप्टर है मगर बेटी को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं कर पाई।कुलदीप सेंगर और चिन्मयानंद को बचाने वाली
और बलात्कारियों को बचाने के लिए 8 दिन तक गुमराह करने वाली व्यवस्था में भाजपा सरकार से न्याय की उम्मीद करना बेमानी है।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि हाथरस में हुई घटना मानवता को शर्मसार करती है, उत्तर प्रदेश में दरिंदगी का यह आलम कब तक चलेगा? रेप जैसा जघन्य अपराध और उसके बाद हुई बर्बरता कब तक ? कंगना राणावत को वाई प्लस सुरक्षा देने वाली सरकार
का हमारी लड़कियों को सुरक्षित रखना कर्तव्य और राजधर्म भी है। यह लचर क़ानून व्यवस्था नहीं चलेगी।
जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय ने कहा कि हाथरस की गुड़िया नही रही ।19 साल की बेटी के साथ जिस दरिंदगी के साथ दुष्कर्म किया गया उसको बयां कर पाना भी खौफनाक है । शर्मनाक बात ये है कि योगी राज में कई दिनों तक इस गैंगरेप की FIR भी दर्ज नही हुई।
जिला महासचिव शशिबाला वर्मा ने कहा कि देश में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित उत्तर प्रदेश है।महिलाओं के साथ दिन रोज बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रहीं है।योगी जी अपनी चुनावी रैलियों में व्यस्त है।
जिला सचिव मंजू मित्रा ने कहा कि यह इस देश का दुर्भाग्य है कि जिस प्रदेश से चुन कर प्रधानमंत्री संसद में जाते हैं वहां की बेटियाँ सरकारी विफलता के कारण दम तोड़ रही हैं. महिलाओं के प्रति हिंसा की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए योगी जी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
इस अवसर पर एआइसीसी सदस्य अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, जिला महासचिव सोनपाल वर्मा,जिला महासचिव दीपेंद्र सिंह, जिला सचिव मंजू मित्रा, जिला सचिव विपिन श्रीवास्तव,जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, शहर उपाध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा, शहर उपाध्यक्ष आमिर अली, शहर सचिव शाहनवाज अली, एखलाक, शहर सचिव शिव कुमार राठौर, एजाज, लतीफ अहमद, नियाज अहमद, शाद अंसारी, मोहम्मद इकरार, गुलशाद, फरीद अहमद, तबरेज, जावेद, फैजान, इकरार,आदि कार्यकर्ता साथी शामिल रहे।