सरदार भगत सिंह का देश प्रेम व समर्पण वंदनीय:- मुकुल

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की 113 वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया।
सपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि सरदार भगत सिंह प्रत्येक भारतवासी के हृदय में बसते हैं शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का देश के प्रति प्यार, त्याग और समर्पण असाधारण व वंदनीय था। मातृभूमि के लिए अपने प्राण को न्योछावर करने वाले सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर देश की आजादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया। हम सभी को सरदार भगत सिंह से सीख लेनी चाहिए उन्होंने कैसे देश को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इसी प्रकार हम सभी को अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
लिख रहा हूं मैं अंजाम,
जिसका कल आगाज आएगा।
मेरे लहू का हर कतरा,
एक दिन इंकलाब लाएगा।।
इस मौके पर अंकित सिंह, उमाकान्त गुप्ता, सुधाकर सिंह, सुनील गुप्ता, मनोज गुप्ता, पुतान सक्सेना, अतुल गुप्ता, मोनू अवस्थी, अनिल सिंह, विशाल, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।