सपा कार्यकर्ता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

लखनऊ। राजधानी के थाना जानकीपुरम थाना क्षेत्र में आज एक सपा कार्यकर्ता ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद युवक की मौत हो गयी। खुद को गोली मारने की घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस ने कमरे को सील कर सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। जानकारी के अनुसार के जानकीपुरम विस्तार में रहने वाले असलम सिद्दीकी समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। असलम सिद्दीकी का अपने पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर को असलम ने अपने अवैध तमंचे से खुद पर दो फॉयर किए। फॉयर की आवाज सुनकर पहुंच लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल असलम को पुलिस ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के कमरे से अवैध तमंचा, खोखा और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। घटना की जांच की जा रही है।