रात्रि चौपाल लगाकर सपा नेता रामज्ञान ने समाजवादी नीतियों को बताया

हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक) समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने हरदोई सदर विधानसभा के जिओ गांव में सपा नेता मोहित यादव के आवास पर रात्रि चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताया।
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा हमारे देश का अन्नदाता परेशान है। किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को आवारा जानवर नष्ट कर रहे हैं। हमारे देश का अन्नदाता आर्थिक तंगी से आकर आत्महत्या कर रहा हैं। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है सरकार द्वारा किए गए सभी वादे खोखले हैं किसानों, व्यापारियों, छात्रों नौजवानों, गरीबों और मजदूरों के साथ झूठे वादे कर सरकार धोखा कर रही है। बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है आम जनमानस त्रस्त हो चुका है भाजपा अपने द्वारा किए गए वादों से भटक चुकी है।
रामज्ञान गुप्ता ने समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों को बताया और 2022 मे 351पार नारा देते हुए माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
इस मौके पर मोहित यादव,सुधीर गुप्ता मिन्ना, सोनू गुप्ता,सर्वेश दीक्षित, छोटे दीक्षित, सुनील गुप्ता, रामकुमार वर्मा,विमलेश यादव, किशनपाल वर्मा, सुब्रत त्रिपाठी ,सुमित यादव, संजय बर्मा, चंदन वर्मा, अमित सक्सेना, छोटे लाल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।