द्वारका से नोएडा के बीच कल सेवा प्रभावित रहेगी

द ब्लाट न्यूज़ ब्लू लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते रविवार को द्वारका से नोएडा के लिए सीधे मेट्रो नहीं मिलेगी।

 

 

हालांकि द्वारका से वाया यमुना बैंक वैशाली तक सेवाएं सामान्य रहेंगी। ब्लू लाइन पर पड़ने वाले यमुना बैंक से अक्षरधाम के बीच ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते सेवाएं प्रभावित रहेगी। इस कॉरिडोर पर मेट्रो को दो लूप में परिचालन किया जाएगा। पहले लूप पर द्वारका से यमुना बैंक के बीच मेट्रो चलेगी, जबकि दूसरे लूप यमुना बैंक से नोएडा के बीच चलेगी। डीएमआरसी का कहना है कि यह मरम्मत कार्य रविवार दोपहर 2 बजे तक चलेगा। यात्रियों से अपील है कि रविवार को ब्लू लाइन पर सफर करने वाले हैं तो समय लेकर निकले। क्योंकि नोएडा से द्वारका के बीच अपने सफर को पूरा करने के लिए उन्हें यमुना बैंक में एक बार ट्रेन बदलनी पड़ेगी।

 

Check Also

आप कार्यकर्ताओं ने आंदोलन कर दिया तेज,आज करेंगे सामूहिक उपवास

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देश-विदेश में आप कार्यकर्ताओं ने …