स्थानीय निकाय चुनाव में बंपर जीत के लिए मोर्चा कार्यकर्ता जुट जाएं : शंकर गिरि

सुल्तानपुर। भाजपा के जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने पयागीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में बंपर जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मोर्चा पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की।श्री गिरि ने बैठकों में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के आए हुए पदाधिकारियों को आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी ताक़त से जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा मोर्चा के कार्यकर्ता अभी से नगर पंचायतों व नगर पालिका क्षेत्र में घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दें। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प लिया।

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संगठन जिलाध्यक्ष डाॅ आरए वर्मा ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से सेवा ही समर्पण की भावना से आगामी नवंबर- दिसंबर तक होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में युद्धस्तर पर काम शुरू करने को कहा। बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद तिवारी टाड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा निषाद, महिला मोर्चा जिला महामंत्री जया सिंह सहित मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Edited by:- Akanksha Tiwari

Check Also

कोटा: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

कोटा। राजस्थान की कोचिंग सिटी कहे जाने वाले कोटा में गुरुवार को एक और कोचिंग छात्रा …