सुरभि मनोज तिवारी बनी विश्वमांगल्य सभा दिल्ली प्रांत की अध्यक्ष

 

द ब्लाट न्यूज़ । सुरभि मनोज तिवारी को विश्व मांगल्य सभा की दिल्ली प्रांत की प्रथम कार्यकारिणी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा दिल्ली के दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में विश्वमांगल्य सभा की क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूजा देशमुख ने की। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में दिल्ली के विभिन्न सेवा विस्तार की 50 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रुप से अखिल भारतीय संगठन प्रमुख डा वृशाली जोशी सहित विभिन्न प्रबुद्ध गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। दिल्ली में संगठन का 1 साल का लक्ष्य व्रत्त रखा गया। प्रशिक्षण वर्ग प्रतिभावान छात्रों की सहायतार्थ संस्था संकल्प के संचालक संतोष तनेजा, धर्माचार्य अजय भाई, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ वृशाली जोशी ने कहा कि परिवार संस्था का मुख्य आधार है

एक प्रगल्भ सामर्थ्यवान माता। परंपरा को निभाते हुए, अधिक सुदृढ़, संस्कारवान, सामर्थ्य से परिपूर्ण, तेजस्वी तथा राष्ट्र धर्म के प्रति कर्तव्यनिष्ठ माता के निर्मिती के लिए यह स्त्री संगठन विश्व मांगल्य सभा संपूर्ण भारत में कार्यरत है और दिल्ली में यह संगठन सभी विभाग और जिला स्तर पर और सक्रियता से आगे बढ़े जिसके लिए इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन मनोज तिवारी के आवास पर किया गया और मुझे आशा है कि सुरभि मनोज तिवारी के नेतृत्व में संगठन इस लक्ष्य को पूरा करेगा। नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्षसुरभि मनोज तिवारी ने नियुक्ति के बाद संगठन के 1 वर्ष के तय लक्ष्य को निष्ठापूर्वक पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ऐडवोकेट मीनल बाग भोसले, सुनीता मेहरा, दीप्ति अग्रवाल अल्का चड्ढा रितु जाजु दीप्ति ज्योतवानी निशी सिंह व कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रही।

 

Check Also

 आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रात में थाली बजाकर किया प्रदर्शन…

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की वजह से आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर …