नायडू ने मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी

 

द ब्लाट न्यूज़ । उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर गए और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां यह जानकारी दी।

सचिवालय के अनुसार श्री नायडू दिन में डा सिंह के आवास पर गए और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। श्री नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री को भविष्य के लिए प्रसन्न और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।
पूर्व प्रधानमंत्री वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। वह हाल में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्हील चेयर पर बैठ कर वोट डालने आए थे।

 

Check Also

लोकसभा चुनाव 2024: जानिए 1 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिये 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशाें में शुक्रवार को पहले …