जनता ने जिस विश्वास से हमें सत्ता सौपीं उसे टूटनें नहीं देंगे: केशव मौर्य

– प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख भाजपा के होंगे

प्रयागराज। प्रयागराज पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में कहा कि जनता ने जिस विश्वास से हमें सत्ता सौंपी, उसे टूटने नहीं देंगे। प्रदेश में ऐतिहासिक जिला पंचायत अध्यक्षों की सीट मिलेगी और सभी विकासखण्डों में ब्लॉक प्रमुख भाजपा के होंगे। उपमुख्यमंत्री केशव ने शुक्रवार को दोपहर सर्किट हाउस में जनता सुनवाई के दौरान कहा कि ट्यूटरबाज नेताओं के अफवाहों में ना आएं, जो राम मन्दिर के विरोधी रहे और अब श्रीराम लला के मन्दिर निर्माण से बौखलाए तरह-तरह से धर्म को बदनाम करने का कुचक्र रच रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता फोरम का उचित उपयोग करें, 25 वर्षों तक अभी भाजपा की सरकार रहेगी। जो जिला पंचायत सदस्य नहीं बना, वह आगे विधायक या एमएलसी बन सकता है। जीवन और जीविका बचाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना के प्रथम और द्वितीय चरणों में ऐतिहासिक कार्य किये।

वहीं काग्रेंस सपा, बसपा केवल सोशल मीडिया व ट्वीटर पर ही दिखाई पडे़। आम नागरिकों से कोई वास्ता नहीं रहा। इस दौरान केशव ने यमुनापार, गंगापार, महानगर, कौशाम्बी में दर्जनों परियोजनाओं की घोषणा किया। जिसमें 284 करोड़ से अधिक का फ्लाईओवर एयरपोर्ट और कौशाम्बी 15 मिनट में पहुंचाने का कार्य करेगा।

जो इतिहास की दृष्टि से बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। वहीं 800 करोड़ रूपये से फोर लेन मार्ग का निर्माण एयरपोर्ट होते हुए कौशाम्बी, महिला घाट में पुल निर्माण फ्लाई ओवर से पहले तैयार होने के साथ जसरा, सैयद संरावां सुजानपुर, अझुवा बाजार, कौशाम्बी से शंकरगढ़ जोड़ने को यमुनापार ब्रिज निर्माण आदि दर्जनों योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी, स्वागत यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अवधेश चन्द्र गुप्ता, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, रणजीत सिंह, राजेश केसरवानी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी

Check Also

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को बनाया सीतापुर लोकसभा प्रत्याशी….

सीतापुर: कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिरकार कांग्रेस ने बुधवार देर रात लिस्ट जारी कर सीतापुर लोकसभा …