आज का राशिफल ८ मई २०२१

मेष
शिक्षा से जुड़े कार्यों में आपकी रूचि रहेगी।बेहद प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक आयोजन करने का सोच सकते हैं। अपने कौशल के कारण आपकी सराहना होगी। सही योजना के अंतर्गत आप अपने करियर में बदलाव लायेंगे । व्यवसायियों को फायदा होगा। जोखिम न लें। नई जानकारी मिलेगी। रिश्तेदारों के यहां से शुभ सूचना मिल सकती है।

वृषभ
घर परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी।किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। किसी अनजान से ज्यादा बात न करें। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको यात्रा का अवसर मिलेगा। काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन
रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा।दिन अच्छा गुजरेगा।आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मिठास रहेगी। कैरियर में को लेकर किए गए प्रयास सकारात्मक फल देंगे। निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। यात्रा करने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। जोखिम न लें।

कर्क
लंबित काम पूरे होंगे। रहेगा दिन शानदार । मित्रों से आपको नई बात पता चलेगी। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसे पूरा करने दिनभर भागदौड़ करना पड़ सकता है। निजी बात किसी से शेयर न करें। कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करें। युवाओं को लाभ होगा।
सिंह
दिन ठीक रहेगा। किसी काम को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थितिसुधरेगी। काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। प्रेमी एक दुसरे के भावनाओं काे समझने की कोशिश करेंगे। परिजनों से संबंध मधुर रहेंगे।

कन्या
अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। दिन सामान्य रहेगा। ज्यादा जोखिम न लें। कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सभी आपसे खुश रहेंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। सेहत का ध्यान रखें। बाहर का खाने से बचें।
तुला
समाज में सम्मान, रूतबा बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से आपके सभी कार्य पूरे होंगे। बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अदालती मामले सुलझने का इंतजार अब पूरा होने वाला है। पूरे दिन आप खुद को सकारात्मक रहेंगे। परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। धन लाभ होगा।
वृश्चिक
प्रायः कामों में सफलता मिलेगी। दिन खुशनुमा रहेगा। सामाजिक स्तर पर सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। सेहत को सुधारने योग-व्यायाम को अपना सकते हैं। किसी कार्य में निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।
धनु
किसी काम के पूरा नहीं होने पर चिंतित हो सकते हैं। दिन ठीक रहेगा। अनजान लोगों से बात करते समय सतर्क रहें। कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। जीवन साथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जोखिम न लें। खानपान का ध्यान रखें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

मकर
परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। लेनदेन को लेकर सावधान रहें। अपनी निजी बात किसी से न करें। शत्रु आज शांत रहेंगे। कारोबारियोें के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी युगल खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा।
कुंभ
आपके कार्यों से सभी खुश रहेंगे। दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। किसी योजना में निवेश का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक रूप से आज आपको लाभ होने वाला है। इस विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लाइफ पार्टनर से नई जानकारी मिलेगी। जोखिम न लें। सामाजिक स्तर पर आपकी सराहना होगी। रिश्तेदारों से सार्थक चर्चा कर सकते हैं।
मीन
किसी विशेष व्यक्ति से आपको कोई बड़ा लाभ होगा।दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। सेहत ठीक रहेगी। आपको नई जवाबदारी मिलेगी। कैरियर को लेकर चिंता दूर होगी। नये लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी।

Check Also

भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

The Blat News, [ Rishabh Tiwari]: आज अयोध्या सहित देश भर में श्री राम लला …