श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में किया जाएगा इस्तेमाल

 

अयोध्या। श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि माता सीता को रावण ने श्रीलंका में इसी स्थान पर बंदी बनाकर रखा था। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर के लिए श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का इस्तेमाल भारत और श्रीलंका के संबंधों की मजबूती का स्तम्भ बनेगा। भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा को उच्चायुक्त की मौजूदगी में म्यूरापति अम्मान मंदिर में यह पत्थर सौंपा गया।’’ सीता एलिया में माता सीता का मंदिर है और ऐसा माना जाता है कि इसी स्थान पर लंकापति रावण ने उन्हें बंदी बनाकर रखा था और यहीं माता सीता भगवान राम से प्रार्थना किया करती थीं कि वह उन्हें बचाकर ले जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर का ‘‘भूमि पूजन’’ किया था। इसी के साथ भाजपा की वह ‘‘मंदिर मुहिम’’ पूरी हो गई, जो तीन दशक तक उसकी राजनीति का अहम हिस्सा रही और जिसने उसे सत्ता में शीर्ष पर पहुंचाया।

Check Also

लखनऊ: उ0प्र0 से अब तक कुल 14696 यात्री हज हेतु सऊदी अरब प्रस्थान किए

द ब्लाट न्यूज़ रिश्वतखोरी के आरोप में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, गोण्डा डा० उर्मिला देवी को तत्काल …